लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में जांच के दौरान जिस महिला को एचआईवी पॉजीटिव बताया गया, केजीएमयू में उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। महिला के पति ने एचआईवी के नाम पर निजी अस्पताल द्वारा हजारों रुपया ऐंठने का आरोप लगाया है। महिला के पति ने सीएमओ से शिकायत की है।
हरदोई के फतेहपुर निवासी युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे दुर्गागंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच चिकित्सक ने खून की जांच कराई। इसमें उसे एचआईवी पॉजीटिव बताया गया।
जबकि दोबारा 11 जनवरी को मलिहाबाद सीएचसी और 15 फरवरी को केजीएमयू में जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई। इस मामले में सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल का कहना है अभी तक कोई
ऐसी शिकायत नहीं मिली है। कल संबंधित इलाके के चिकित्सा अधिकारी से पता कराते हैं कि क्या मामला है।