फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हवालात में बंदियों में भिड़ंत, नाइजीरियन बंदी ने एनडीपीएस के आरोपी की तोड़ी नाक

विज्ञापन
हमले में घायल बंदी।
विज्ञापन
रायबरेली। दीवानी न्यायालय में पेशी पर लाए गए दो बंदी हवालात में आपस में भिड़ गए। लॉकअप की खिड़की पर खड़े होने के लिए दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। नाइजीरिया के बंदी ने एनडीपीएस के आरोपी की नाक पर मुक्का मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। हवालात में बंदियों में मारपीट की सूचना से अफरातफरी मच गई। घायल बंदी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट के एक मुकदमे में वांछित शहर के खाली सहाट निवासी मो. आसिफ पुत्र सिद्दीक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कई माह से वह जिला जेल में बंद है। वहीं, वर्ष 2021 में धोखाधड़ी व साइबर क्राइम से जुड़े एक मुकदमे के आरोपी व नाइजीरिया निवासी नाल्वे हाइसिन को भी गिरफ्तार कर जिला जेल में बंद किया गया है। दोनों ही आरोपियों को शुक्रवार सुबह दीवानी कचहरी में पेशी पर लाया गया था।
बंदियों को दीवानी कचहरी के हवालात में रखा गया था। बताते हैं कि लॉकअप की खिड़की पर खड़े होने के लिए आसिफ और नाल्वे हाइसिन में मारपीट हो गई। इस दौरान नाल्वे ने आसिफ की नाक पर मुक्का मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। एसआई रवींद्र कुमार व सिपाही संजय कुमार ने घायल बंदी आसिफ को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सिपाही की आंख में डालने के लिए आसिफ ने दिया था मिर्च पाउडर
गत दो दिसंबर को दीवानी कचहरी में पेशी पर लाए गए बंदी इमरान ने सिपाही हिमांशु की आंख में मिर्च पाउडर डालकर भागने की कोशिश की थी। इमरान को बंदी आसिफ ने ही मिर्च पाउडर उपलब्ध कराया था। इमरान एनडीपीएस मामले में वर्ष 2020 से जिला कारागार में बंद था। बताते हैं कि आसिफ के खिलाफ कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर के साथ ही गैंगस्टर का आरोपी भी है।
तहरीर मिलने पर दर्ज होगा केस
दीवानी कचहरी के लॉकअप में दो बंदियों में मारपीट के बाद एक बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा। घायल बंदी ने पिछले दिसंबर माह में पेशी के दौरान सिपाही की आंख में मिर्च पाउडर डालकर भागने का प्रयास करने वाले इमरान का साथ दिया था। -राजेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें