फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फार्मर रजिस्ट्री पर स्लो सर्वर का ग्रहण, चक्कर काट रहे किसान

Sat, 01 Feb 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी शहर ​स्थित जन सेवा केंद्र पर फार्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए मौजूद लोग।
विज्ञापन
अमेठी। किसानों को पीएम सम्मान निधि सहित नौ प्रकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शुरू हुई फार्मर रजिस्ट्री पर सर्वर का ग्रहण लग गया है। किसान जनसेवा केंद्रों का चक्कर लगाकर थक गए हैं, इसके बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। रजिस्ट्री होने के बाद ही पीएम सम्मान निधि खाते में भेजे जाने के निर्णय से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

हाल यह है कि जिले में अभी तक 39.12 प्रतिशत यानि 1,27,740 कृषक ही रजिस्ट्री करा पाए हैं, जबकि जिले में किसानों की संख्या करीब चार लाख के पार है। फार्मर रजिस्ट्री की हकीकत जानने के लिए जनसेवा केंद्रों की पड़ताल की गई तो किसानों का दर्द सामने आया। कोई किसान दो दिनों से तो कोई चार दिनों से चक्कर काटता न नजर आया। सर्वर डाउन होने से रजिस्ट्री की प्रक्रिया बीच में ही अटक जाती है।


लगी रही किसानों की भीड़, सर्वर से आवेदन में परेशानी
अमेठी शहर स्थित जनसेवा केंद्र पर शुक्रवार को फार्मर रजिस्ट्री के लिए कई किसान मौजूद थे। हर कोई चाह रहा था कि प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाए। लेकिन सर्वर धीरे चलने से प्रक्रिया अटक जा रही थी। उत्तर गांव निवासी किसान रामकुमार ने बताया कि आज दूसरे दिन चक्कर काट रहा हूं, लेकिन काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

वहीं, भावलपुर गांव निवासी किसान शिवदर्शन मौर्या ने कहा कि अंगूठा लगने के बाद सर्वर में गड़बड़ी की वजह से आगे की प्रक्रिया ही नहीं बढ़ी। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। अगर पीएम सम्मान निधि की किस्त रुकी तो दो हजार रुपये का नुकसान हो जाएगा। इसी तरह की प्रतिक्रियाएं वहां मौजूद अन्य किसानों ने भी दी।
केंद्र संचालक लव शुक्ल ने बताया कि पूरा दिन बीत जा रहा है, सर्वर काम नहीं कर रहा है। अगर चलता है तो लंबी प्रक्रिया की वजह से एक किसान की रजिस्ट्री के कार्य में 30 मिनट तक का समय लग रहा है।


जिले में फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति -
तहसील - गांव - लाभार्थी किसान - पंजीकृत - प्रतिशत
अमेठी - 914 - 58065 - 27657 - 38.33
गौरीगंज - 913 - 53896 - 27420 - 40.44 -

मुसाफिरखाना - 912 - 61723 - 28446 - 33

तिलोई - 824 - 68370 - 41247 - 44.22

नोट: यह आंकड़ा कृषि विभाग से प्राप्त 21 जनवरी तक का है।


जिले की प्रगति बेहतर
फार्मर रजिस्ट्री का पोर्टल सही चल रहा है। अग्रिम आदेशों तक पंजीकरण जारी रहेगा। नियमित समीक्षा की जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति जिले में अच्छी है। समय से काम पूरा कर योजना मेंं पहला स्थान प्राप्त करने दिशा में काम किया जा रहा है। दिन में कुछ समय सर्वर धीमा रहता है लेकिन नियमित काम हो रहा है।
विज्ञापन




- सत्येंद्र तिवारी, उपनिदेशक कृषि, अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें