फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ड्राई फ्रूट, कचौड़ी और जूस को छोड़ पीएम को क्या भाया, देखें...

Tue, 03 Jan 2017 09:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवार को राजधानी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने शहर में 1 घंटा 33 मिनट का समय बिताया। एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में उनके लिए ड्राई फ्रूट, रोस्टेड काजू, बादाम, कचौड़ी और जूस का इंतजाम किया गया था लेकिन इनमें से कोई भी चीज उन्हें पसंद नहीं आई। 
विज्ञापन


विमान से उतरने के बाद पीएम सीधे रैली स्थल के लिए रवाना हो गए। रैली स्थल पर भी जिला प्रशासन ने फ्रेश फ्रूट जूस व नीबू पानी की व्यवस्था की थी लेकिन मोदी ने राजधानी में करीब डेढ़ घंटे के प्रवास के दौरान सिर्फ दो बार हल्का गुनगुना पानी ही पिया। उन्होंने पहली बार रैली को संबोधित करते समय और दूसरी बार वहां से एयरपोर्ट रवाना होने से पहले पानी पिया।

जिला प्रशासन और पीएम सुरक्षा की कमान संभालने वाले एसपीजी अफसरों की टीम ने पीएम की पसंद के खान-पान को लेकर पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। एयरपोर्ट व रैली स्थल पर उन्हें परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री की गहन पड़ताल के लिए एफएसडीए के आधा दर्जन अफसरों की ड्यूटी भी लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खा-पीकर आए थे मोदी

डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो पिछली यात्राओं के अनुभव के आधार पर पहले पीएम के लिए हल्का-फुल्का लंच उपलब्ध कराने की तैयारी थी लेकिन 24 घंटे पहले पीएमओ के अफसरों ने जिला प्रशासन को बताया कि पीएम दिल्ली से भोजन करने के बाद ही लखनऊ जाएंगे। 

इसके बाद प्रशासन ने आनन-फानन में एयरपोर्ट पर लेमन टी व कॉफी समेत पीएम की मनपसंद चीजों की व्यवस्था कराई ताकि संबोधन के बाद एयरपोर्ट पहुंचने पर इसे परोसा जा सके। 

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएम ने लखनऊ प्रवास के दौरान सिर्फ गुनगुना पानी ही पीने की इच्छा जताई। इसके अलावा उन्होंने किसी अन्य खाद्य सामग्री या पेय पदार्थ का सेवन नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें