फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम बनने के बाद पहली बार एक मई को अयोध्या जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Thu, 25 Apr 2019 03:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

यह पहला मौका होगा जब मई 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे। मोदी अंबेडकरनगर व अयोध्या के बीच गोसाईगंज के मयाबजार में एक मई को चुनावी रैली संबोधित करेंगे। हालांकि, यह अभी तय नहीं है कि वह मंदिरों में पूजन व दर्शन करेंगे या नहीं।

विज्ञापन


दरअसल, फैजाबाद लोकसभा सीट पर छह मई को मतदान होना है। पीएम मोदी की रैली के सहारे भाजपा आसपास की सीटों पर बढ़त लेने की योजना बना रही है।

छह मई को पांचवे चरण के मतदान में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज व गोंडा लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही अयोध्या पर खास फोकस किया गया है। पिछले दो वर्षों में यहां यादगार दिवाली मनाई गई है साथ ही भगवान राम की एक बड़ी प्रतिमा लगाने को मंजूरी दे दी गई है। ऐसे में अयोध्या में मोदी की रैली के खास राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें