प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल जी कहा करते थे कि बिना पुराने को संवारे नया भी नहीं संवरेगा। ये बात उन्होंने पुराने व नए लखनऊ के संदर्भ में कही थी। आज लखनऊ में फ्लाईओवर, कन्वेंशन सेंटर समेत कई योजनाएं अटल जी की ही देन हैं। लखनऊ देश के शहरी जीवन को नई दिशा देने वाले अटल जी की कर्मभूमि रही है। लंबे समय तक यह उनका संसदीय क्षेत्र रहा है। आजकल उनकी तबीयत ठीक नहीं है। पूरे देश उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।
5 ई से बदलेगी शहरों की किस्मत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शहरों में रहने वालों की किस्मत 5 ई से बदल जाएगी। 5 ई का मतलब है- ईज ऑफ लिविंग, एजूकेशन, एम्पलायमेंट, इकोनॉमी व एंटरटेनमेंट। जिस तरह से सेवाएं ऑनलाइन हुई हैं उससे अब आम लोगों को कतार में नहीं खड़े होना पड़ता है। इसकी वजह से भ्रष्टाचार में भी कमी आई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के लिए स्मार्ट सिटी महज एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि मिशन है। मिशन टू ट्रांसफार्म द नेशन (देश को बदलने का एक मिशन)। ये मिशन हमारे शहरों को नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करने का है।
लाभार्थियों से बातचीत का अनुभव किया साझा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपने और उनसे बातचीत के अनुभव साझा करते हुए कहा कि अपने मकान पाकर जो चमक उनके चेहरे पर थी, उज्जवल भविष्य का जो आत्मविश्वास उनकी आंखों से झलक रहा थाए वो हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा है। देश के गरीब-बेघर लोगों केजीवन को बदलते देखना संतोष देने वाला अनुभव है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाएं आज पूरी होती नजर आ रही हैं। जो लोग इन्हें करीब से देख रहे हैं। वह इनकी जमीनी हकीकत समझ रहे हैं। प्रधानमंत्री खुद को प्रधानसेवक कहलाना पसंद करते हैं, लेकिन एक सेवक कितना दूरदृष्टा हो सकता है यह प्रधानमंत्री ने साबित किया है। सरकार नगरीय निकायों को अपने पैरों पर खड़ा करने को लेकर प्रतिबद्ध है। इसके लिए हमने स्टॉक एक्सचेंज के दरवाजे खोले हैं। जहां से वह पैसा लेकर शहरों के विकास में लगा सकेंगे।