फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में लखनऊ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Wed, 06 Jan 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजधानी आना लगभग तय है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने मंगलवार को बताया कि विवि ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के माध्यम से प्रधानमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि यहां आने का न्यौता दिया है।

मंत्रालय की ओर से फोन पर सूचना देकर 22 को दीक्षांत की तिथि रखने के लिए कहा गया जिसके अनुसार तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मांगा गया 'मिनट टू मिनट' का कार्यक्रम

इसके अलावा पूरे दीक्षांत समारोह का ‘मिनट टू मिनट’ कार्यक्रम भी एमएचआरडी ने मांगा है। दीक्षांत की तैयारियों के लिए गठित विवि की 16 कमेटियों के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

प्रो. सोबती ने बताया कि बुधवार को पूरा मिनट टू मिनट कार्यक्रम एमएचआरडी को भेज दिया जाएगा जो वहां से प्रधानमंत्री कार्यालय जाना है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को प्रो. सोबती ने राजभवन जाकर राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की और इन बातों से अवगत भी करा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें