फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: प्रधानमंत्री मोदी ने देखी लाइट हाउस योजना की प्रगति, वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली जानकारी

Sun, 04 Jul 2021 11:15 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ में शुरू हुई लाइट हाउस योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों के बीच डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की भी बात कही।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेघर लोगों को सस्ता आवास उपलब्ध कराने के लिए राजधानी लखनऊ में शुरू हुई लाइट हाउस योजना का निर्माण किस स्तर पर है, यह जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली। निर्माण स्थल अवध विहार योजना में ड्रोन के जरिए प्रधानमंत्री को निर्माण की प्रगति दिखाई गई।
विज्ञापन


लखनऊ के साथ ही उन्होंने चेन्नई, अगरतला, राजकोट, इंदौर व रांची के प्रोजेक्टों को भी ऑनलाइन देखा। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव नगर विकास रजनीश दुबे, निदेशक सूडा यशु रस्तोगी, विशेष सचिव नगर विकास इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी और परियोजना अधिकारी डूडा निधि बाजेपई प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

डूडा की परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना की प्रगति देखी। इसके बाद पीएम ने स्ट्रीट वेंडरों के बीच डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की बात कही। परियोजना अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 1040 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। एक साल में निर्माण पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें