फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का सुल्तानपुर दौरा: नजरबंद किए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बोले- सरकार का रवैया तानाशाही भरा

Sun, 04 Jul 2021 10:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए सुल्तानपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। प्रशासन ने किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन से होने वाली किरकिरी से बचना चाहता है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुल्तानपुर दौरे को लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। मुख्यमंत्री यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पैकेज- 3 का निरीक्षण व हलियापुर में वृहद पौधरोपण के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी तरह का विरोध प्रदर्शन प्रशासन की किरकिरी न करा दे इस लिए पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह 'राणा, को उनके पैतृक आवास लामा बनकठा में नजरबंद कर दिया है।

अभिषेक सिंह राणा के आवास के बाहर मोतिगरपुर थाने की पुलिस तैनात कर दी गई है। इस पर नाराजगी जताते हुए अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। विपक्षी नेताओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें