अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि अधिकांश स्कूलों में 60 से 70 प्रतिशत से ज्यादा अभिभावकों की सहमति पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि सेंट जोसेफ में 75 प्रतिशत से ज्यादा सहमति आ गई है।
अवध कॉलेजिएट के संस्थापक सर्वजीत सिंह ने बताया कि उनके यहां कक्षा 4 और 5 के लिए अभिभावकों की सहमति 85 प्रतिशत को भी पार कर गई है। जबकि कक्षा एक, दो और तीन के लिए 55 फ़ीसदी से ज्यादा अभिभावकों ने सहमति दी है।
सीपी सिंह फाउंडेशन के लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रवक्ता जितेंद्र ने बताया कि करीब 60 फीसदी तक अभिभावकों ने बच्चों को भेजने की सहमति दे दी है। लखनऊ पब्लिक कॉलेज ने भी 50 फीसदी अभिभावकों की सहमति का दावा किया है।
सीएमएस के प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने बताया कि सभी शाखाओं में 45 से 55 फीसदी से ज्यादा अभिभावकों की सहमति मिली है। डीपीएस एल्डिको, जानकीपुरम, इंदिरानगर ने भी 50 फीसदी तक सहमति मिलने का दावा किया है।