फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में मौरंग-सीमेंट के साथ ही इनकी कीमतों में भी हुआ इजाफा, यहां देखें नए रेट

Tue, 05 Jun 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में आशियाना बनाने वालों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। इसका कारण भवन निर्माण सामग्री मौरंग, सीमेंट, सरिया, ईंट की कीमत बढ़ना है।
विज्ञापन


मौरंग 28 फीसदी, ईंट 20 फीसदी, सरिया 12 फीसदी एवं सीमेंट 5 प्रतिशत तक महंगी हो चुकी है। नई कीमत सोमवार से प्रभावी हो गई। तालकटोरा के खुदरा कारोबारी शेर सिंह चौहान के मुताबिक अब जो मौरंग आ रही उसका स्टाक हो रहा है।

सबसे ज्यादा बिकने वाली मध्यम आकार की गिट्टी की कीमत 55 रुपये प्रति वर्ग फीट से  60 हो गई है। सीमेंट कारोबारी श्याम मूर्ति गुप्ता ने बताया कि जेपी कंपनी ने 20 एवं एसीसी ने 15 रुपये प्रति बोरी सीमेंट की कीमत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अव्वल ईंट के दाम बढ़े

डेमो - फोटो : डेमो
बंथरा के कारोबारी बबलू पांडेय के मुताबिक खुदरा बाजार में मौरंग 80 प्रति वर्ग फीट पर बिकी, जो पखवारा पहले 60 रुपये में थी। इसी तरह बालू के दाम 18 से अब 20 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गए हैं।   

ईंट एवं भट्ठा एसोसिएशन के महामंत्री मुकेश मोदी ने बताया कि ईंट में 500 से 1000 प्रति हजार की कीमत बढ़ी है। 4500 में मिलने वाली साधारण ईंट 5000 और अव्वल ईंट 5000 से बढ़कर 6000 रुपये प्रति हजार हो चुकी है।

लागत बढ़ने से ईंट के दाम बढ़े हैं। सीमेंट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम मूर्ति गुप्ता ने बताया कि सोमवार को सरिया 6000 रुपये प्रति क्विंटल में बिकी, जो एक पखवारा पहले 5400 रुपये में थी। कंपनियों ने सीमेंट भी 15 से 20 रुपये प्रति बोरी बढ़ा ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें