फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा कैंटीन में अब सिर्फ शाकाहारी खाना, 80 में खिचड़ी तो 90 रुपये में मिलेगी चिली पनीर

Wed, 07 Feb 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी विधानसभा की कैंटीन में ‘माननीय’ 80 रुपये में खिचड़ी तो 90 रुपये में मटर पनीर या चिली पनीर का लुत्फ ले सकेंगे। 85 रुपये में मिलने वाली भोजन की थाली में मटर पनीर, दाल, ड्राई वेज, राइस, स्वीट, रायता, सलाद व रोटी होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा दाल, चावल, रोटी व सब्जी के लिए रेट प्रति प्लेट के साथ ही 33 खाद्य पदार्थों की दरें तय की गई हैं। कैंटीन में अब शाकाहारी व्यंजन ही मिलेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष ने पहले से कैंटीन चला रही फर्म के स्थान पर नई फर्म को जिम्मा सौंपा है। कैंटीन में खाना खाने या नाश्ता करने पर ‘माननीयों’ को लगभग पूर्व की भांति ही मूल्य चुकाना पड़ेगा। अब खिचड़ी के साथ अचार, पापड़, सलाद, दही और घी भी मिलेगा।
विज्ञापन


आलू, गोभी, मिक्स व सत्तू पराठा के लिए 50 रुपये देने पड़ेंगे जबकि कढ़ी-चावल, दम आलू व मिक्स वेज के लिए 80 रुपये चुकाने होंगे। कैंटीन में साउथ इंडियन व्यंजन भी मिलेंगे। मसाला दोसा 40 और इडली सांभर 30 रुपये प्लेट मिलेगा। दही-बड़ा 25 रुपये में मिलेगा। ब्रेड पकौड़ा 15, वेज सैंडविच 20 तथा दो पीस ब्रेड मक्खन 10 रुपये में मिलेगा। मिनिरल वाटर की बोतल एमआरपी पर मिलेगी।

विज्ञापन

ये हैं इन चीजों के दाम

- फोटो : amar ujala
पदार्थ--मूल्य (रुपये में)
खिचड़ी--80
मटर/चिली पनीर--90
चाय--7

चाय कुल्हड़--10
कॉफी--12
समोसा--5
गुलाब जामुन/रसगुल्ला --12

पराठा--50
कढ़ी चावल--80
दम आलू--80
मिक्सवेज--80

मट्ठा--20
लस्सी--30
वेज पकौड़ा--40
पनीर पकौड़ा--60
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें