तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल व डीजल की दरों में बढ़ोतरी
कर उपभोक्ताओं को झटका दिया है।
पाक्षिक रेट रिवीजन के बाद बुधवार देर शाम
कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 70 पैसे तो डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर
की बढ़ोतरी कर दी। रात 12 बजे से नई दरें लागू हो गईं।
वैट व अन्य अधिभार
के बाद शहर में पेट्रोल पर 89 पैसे तो डीजल पर 59 पैसे प्रति लीटर की
बढ़ोतरी हुई है।
राज्य समन्वयक व इंडियन
आयल कंपनी के जीएम यूपी सिंह ने बताया कि बढ़ोतरी के बाद शहर में पेट्रोल
78.14 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 55.84 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
बढ़ोतरी से
पहले शहर के उपभोक्ताओं को पेट्रोल 77.25 रुपये तो डीजल 55.25 रुपये प्रति
लीटर मिल रहा था। तीनों प्रमुख तेल कंपनियों ने इस बढ़ोतरी के पीछे रुपये
के कमजोर होने को कारण बताया।
कंपनियों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के
कमजोर होने से कच्चे तेल की खरीद में भारी नुकसान हो रहा है।