फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: बीटीसी में बढ़ेंगी 6000 से अधिक सीटें

Thu, 01 Aug 2013 08:25 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी कोर्स करने के लिए अगर 80 व 90 फीसदी अंक नहीं है तब भी चिंता की कोई बात नहीं है। अब इससे कम अंक वालों को भी बीटीसी कोर्स में प्रवेश का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


क्योंकि इस साल बीटीसी में 6000 से अधिक सीटें बढ़ने वाली है। मौजूदा समय सूबे में बीटीसी की कुल 33,100 सीटें हैं। सूबे के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है।

बीटीसी के बाद टीईटी पास करने वाले को प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक की नौकरी मिलने की गारंटी हो जाती है। इसलिए बीटीसी कोर्स में प्रशिक्षण लेने के लिए होड़ रहती है।
विज्ञापन


अब तो बीए, बीएससी व बीकॉम वाले ही नहीं प्रोफेशनल कोर्स वाले भी नौकरी पाने के लिए बीटीसी करना चाहते हैं। नतीजतन सीटें कम होने से प्रवेश के लिए मारामारी मचती है।
इतना ही नहीं बड़े शहरों में 80 व 90 फीसदी से कम अंक वालों को मौका ही नहीं मिल पाता है लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। मौजूदा समय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 10,450 और 451 निजी कॉलेजों में 22,650 सीटें हैं।

इसके अलावा अभी करीब सवा सौ निजी कॉलेजों को इसी साल और संबद्धता मिलने की संभावना है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने राज्य स्तर समिति से शीघ्र बैठक कर संबद्धता संबंधी प्रकरण को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


नए कॉलेजों को संबद्धता संबंधी मामला निस्तारित होने के बाद करीब 6000 सीटें और बढ़ने का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें