फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिजियोथेरेपी, जीवनशैली में सुधार से गठिया से बचाव संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में हड्डी रोग विभाग के प्रमुख प्रो. आशीष कुमार के मुताबिक गठिया के इलाज के लिए जोड़ प्रत्यारोपण ही विकल्प नहीं है। फिजियोथेरेपी, दवाओं और जीवनशैली में सुधार करके भी इससे बचा जा सकता है। प्रो. आशीष कुमार शनिवार को विभाग में गठिया जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन हड्डी रोग विभाग और लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसाइटी की ओर से किया गया। प्रो. आशीष कुमार ने बताया कि जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की सलाह दी जाती है तो यह जीवनशैली को बहुत आरामदायक बना सकती है। ऐसी सर्जरी केजीएमयू सहित अन्य केंद्रों पर भी सरकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री निधि से कराई जा सकती है। मौके पर लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के सचिव डॉ. संजीव कुमार, डॉ. विकास वर्मा और डॉ. मधुसूदन मिश्रा ने संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें