फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसल में अफसरों की काली कमाई लगे होने का अंदेशा, ईडी की जांच से सफेदपोशों में हड़कंप, थाने मैनेज कर लेता है बिल्डर

Mon, 27 Jun 2022 04:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

घर बनाने के लिये अंसल से जमीन लेने के सपने निवेशकों के टूटते रहते है। हर बार बिल्डर कोई न कोई बहाना बता कर निवेशकों को आवंटन टालता रहता है। लेकिन इस  बार ईडी की जांच शुरू होने से अंसल की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन
काला धन सांकेतिक तस्वीर - फोटो : www.pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ। अंसल ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसने के बाद से कई नौकरशाहों और सफेदपोशों की नींद उड़ी हुई है। ये ऐसे नौकरशाह हैं जिनकी काली कमाई अंसल में लगी है। इन्होंने प्रॉपर्टी तो खरीद ली है लेकिन उसे अभी तक अपने नाम नहीं कराया है। प्रवर्तन निदेशालय ऐसे नौकरशाहों और सफेदपोशों की लिस्ट तैयार कर रहा है। ऐसे सौ से ज्यादा बेशकीमती प्लॉटों के बारे में प्रवर्तन निदेशालय को जानकारी मिली है जिसे बतौर रिश्वत या सस्ते दामों पर नौकरशाहों को दिया गया था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय अब अंसल ग्रुप पर शिकंजा कसते हुए उसकी संपत्तियों के बारे में भी पता कर रहा है और जल्द ही उसे अटैच भी कर सकता है। प्रवर्तन निदेशालय को पता चला है कि अब तक आधा दर्जन राज्यों में 50 से अधिक मुकदमे अंसल के निवेशकों ने दर्ज कराए हैं। सभी मुकदमे फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी से संबंधित हैं। लेकिन खास बात यह है कि इन मुकदमों में अधिकतर में अब तक चार्जशीट नहीं लगी है। सूत्रों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर थानों को अंसल ग्रुप के लोगों ने मैनेज कर लिया। लेकिन अब मामला प्रवर्तन निदेशालय में पहुंचा तो ईडी को मैनेज करने के लिए भी जुगाड़ तलाशे जाने लगे।
रोहतास पर कार्रवाई के बाद ईडी को आई अंसल की याद
सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों लखनऊ पुलिस ने रोहतास ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अरबों रुपये की संपत्ति जब्त की थी। लखनऊ पुलिस यह कार्रवाई अंसल के खिलाफ करने की भी तैयारी कर रही थी। इसके लिए अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज मुकदमों की चार्जशीट न्यायालय में भेजने के लिए विवेचकों को निर्देशित भी किया गया था। इसी दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने आनन फानन में लखनऊ पुलिस कमिश्नर, रेरा और एलडीए से अंसल से संबंधित मुकदमों और शिकायतों के बारे में जानकारी मांग ली। अब प्रवर्तन निदेशालय अंसल की प्रापर्टी को चिन्हित कर जब्त करने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि संबंधित विभागों से सूचनाएं मिलते ही प्रवर्तन निदेशालय अंसल की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें