फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में स्वास्थ्य से लेकर सुरक्षा तक सब रहेगा पुख्ता

Thu, 27 Feb 2014 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का कहना है कि दो मार्च को लखनऊ में होने वाली रैली में सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य सुविधाएं सभी टाइट हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रैली का पूरी जिम्मेदारी युवा मोर्चा की होगी।

लोगों की भीड़ को देखते हुए रैली में स्वास्थ्य सुविधाएं भी टाइट रखी जाएंगी। उन्होंने बताया कि रैली में जगह-जगह डॉक्टर और एंबुलेंस रहेगी।

पढ़ें- एक साथ दहाड़ेंगे मोदी, मुलायम और केजरीवाल

वाजपेयी ने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि करीब दो लाख लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का कुशासन ही पार्टी का चुनावी मुद्दा होगा।

इस दौरान वाजपेयी ने बताया कि रैली में तीन लाख टीशर्ट और पांच लाख टोपियां बांटी जाएंगी। इस प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र और युवा नेता पंकज सिंह भी मौजूद थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने यह दावा भी किया कि दो मार्च को लखनऊ में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली में 15 लाख की भीड़ होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रैली में 29 ट्रेनों से अलग-अलग राज्यों से कार्यकर्ता आएंगे। इसके लिए ट्रेनों की बुकिंग भी करा ली गई है। नरेंद्र मोदी रैली स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो मार्च को ही सपा की भी देश बचाओ-देश बनाओ रैली इलाहाबाद में होनी है, वहीं अरविंद केजरीवाल उसी दिन यूपी में अपनी पहली जनसभा सम्बोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें