फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट का समापन सत्र संबोधित करेंगे राष्ट्रपति कोविंद, ढाई घंटे रहेंगे लखनऊ में

Wed, 21 Feb 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन्वेस्टर्स समिट के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके लिए विशेष विमान से बृहस्पतिवार को राजधानी पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति ढाई घंटे राजधानी में रहेंगे। दोपहर 3.40 बजे राष्ट्रपति का विशेष विमान अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेगा।

विज्ञापन


वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उनकी अगवानी करेंगे। राष्ट्रपति वहां 10 मिनट विश्राम करने के बाद सीधे 4.20 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे।

राष्ट्रपति कोविंद इंवेस्टर्स समिट के समापन सत्र को संबोधित करने के बाद सायं 5.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से सायं 6.10 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली के रवाना होंगे। जिला प्रशासन ने बुधवार को राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों को परखा। साथ ही एयरपोर्ट से लेकर राष्ट्रपति के भ्रमण स्थलों तक जोनवार मजिस्ट्रेटों की निगरानी में पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें