फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों से 11 मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा/कतर्नियाघाट। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में अग्निकांड की घटनाएं तेज हो गई हैं। मंगलवार रात मिहींपुरवा और कोतवाली देहात क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार दुकानें व 11 मकान जलकर राख हो गए। 15 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन


इस मामले में तहसील को सूचना दी गई है। राजस्व कर्मियों ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है। पीड़ित खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं। कोतवाली देहात अंतर्गत मछियाही चौराहे पर चिलवरिया निवासी रामकुमार यादव का होटल है। मंगलवार देर रात होटल बंद कर वह घर चले गए थे।

इसी रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। प्रतिष्ठान धधक उठा। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देखीं तो दौड़े। लेकिन तब तक लपटों ने पड़ोसी लालजी वर्मा के होटल, विनोद यादव की किराना व मोहन विश्वकर्मा की सब्जी की दुकान को भी आगोश में ले लिया। चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग की लपटों पर काबू पाया गया। अग्निकांड में चार लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है। पीड़ित व्यवसायी साजिश की आशंका जता रहे है।

मिहींपुरवा ब्लॉक के सुजौली थाना अंतर्गत चफरिया गांव निवासी राममिलन के घर में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों ने पड़ोसी रंगीलाल के मकान को भी आगोश में ले लिया।

विकासखंड शिवपुर अंतर्गत दर्शनपुरवा में लगी आग से सत्रोहन, जगजीवन, दिनेश कुमार, बांकेलाल, राधेश्याम समेत सात लोगों के मकान धू-धू कर जल गए। यहां भी आग लगने की सूचना तहसील को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें