फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पहला बड़ा मंगल कल, तैयारियां अंतिम दौर में, हनुमान सेतु मंदिर में आज रात 12 बजे से खुल जाएंगे कपाट

Mon, 08 May 2023 04:13 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में बड़े मंगल को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर के बड़े मंदिरों के कपाट सोमवार रात 12 बजे से खुल जाएंगे। मंदिरों में मंगलवार सुबह से भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहला बड़ा मंगल नौ मई को मनाया जाएगा। हनुमान सेतु मंदिर के कपाट सोमवार रात 12 बजे से खुल जाएंगे और मंगलवार रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। अलीगंज स्थित नया हनुमान मंदिर और सुंदर हो गया है। यहां गर्भगृह चौड़ीकरण और मंदिर के सुंदरीकरण का काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन


बड़े मंगल पर यहां दो क्विंटल लड्डू और दो क्विंटल बूंदी का प्रसाद बंटेगा। लेटे हुए हनुमान मंदिर के पदाधिकारी रिद्धि गौड़ ने बताया कि मंदिर सुबह पांच बजे खुल जाएगा। सुबह 9.30 बजे से दोपहर दो बजे तक और शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक भंडारा होगा। शाम चार बजे से सुंदरकांड होगा। सुबह इस्कॉन वालों का कीर्तन होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले - जाति, मजहब का नहीं सपा व बसपा का कचरा साफ करने का है निकाय चुनाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ में चेन लुटेरे बेखौफ: लूट के दौरान छीनाझपटी में चलती बाइक से गिरकर महिला बुरी तरह घायल


वहीं, हनुमंत धाम मंदिर में साज सज्जा का काम अंतिम चरण में जारी रहा। म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया है। मंदिर में पूजन अर्चन मंगलवार सुबह शुरू होगा।

अलीगंज स्थित पुराना हनुमान मंदिर, पंजमुखी हनुमान मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में भी बजरंग बली के पूजन की तैयारियां चलती रहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें