फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवे चरण की वोटिंग के लिए मतदान कर्मी बूथों पर पहुंचे, प्रदेश की 14 सीटों के लिए होगा मतदान

Sun, 05 May 2019 01:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
voting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में पांचवे चरण के मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान बूथों पर रवाना हो गई हैं। प्रदेश में 14 सीटों के लिए सोमवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


पांचवे चरण में लखनऊ, मोहनलालगंज, धौरहरा, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, बांदा फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा।

केंद्र की सत्ता में सबसे प्रमुख भूमिका निभाने वाले यूपी में अब तक 39 सीटों पर मतदान हो चुका है। पांचवे चरण की जिन 14 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होना है उनमें अमेठी, रायबरेली और लखनऊ पर सबकी नजर है। अमेठी और रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रही है, जबकि लखनऊ भाजपा का। केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतिष्ठा अमेठी में इस बार दांव पर है।
विज्ञापन


रायबरेली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कभी उनके अपने रहे दिनेश प्रताप सिंह सामने हैं। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी की सीट रही लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम और सपा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम चुनौती देने को खड़ी हैं।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सोनिया और राहुल गांधी के भाग्य का फैसला जनता कल करेगी, जबकि रिजल्ट 23 मई को आएगा। दिग्गजों की सीट होने के कारण अमेठी, रायबरेली और लखनऊ सीट पर होने वाले दिलचस्प मुकाबले पर पूरे देश की नजर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें