कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ की जनता के लिए वीडियो जारी कर कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम के लिए मतदान करने की अपील की।
उन्होंने लखनऊ के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं प्रचार के लिए आना चाहती थी पर समयाभाव के कारण यह संभव न हो सका। लखनऊ सीट पर हमारे प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। वह एक ऐसे व्यक्ति है जो आपके रोजगार, कारोबार व व्यापार पर प्रहार करने वाली भाजपा के खिलाफ हमेशा लड़ते रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम को अधिक से अधिक वोटों से जिताकर विजयी बनाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें।