फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां पूरी, विधानभवन के तिलक हॉल में होगा मतदान

Sat, 16 Jul 2022 01:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव के लिए सोमवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
यूपी विधानभवन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को विधानभवन के तिलक हॉल में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसमें विधानसभा के 403 सदस्य वोट डालेंगे।

विज्ञापन


चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी और पीठासीन अधिकारी बनाए गए विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे ने बताया कि मतदाता कक्ष संख्या 80 में स्थापित टेबल के अनुसार मतदान स्लिप प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


टेबल क से लोकसभा व राज्यसभा के जिन सदस्यों को निर्वाचन आयोग ने लखनऊ में मत देने के लिए अधिकृत किया है वे मतदान स्लिप प्राप्त करेंगे। टेबल ख से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से 136 तक, टेबल ग से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 137 से 271 तक और टेबल घ से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 272 से 403 तक विधायक मतदान स्लिप प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें