लोकसभा चुनाव का शंखनाद भले न हुआ हो लेकिन इस जंग में
उड़नखटोलों पर सवार होकर निशाना साधने वाले योद्धाओं की तैयारियां शुरू हो
गई हैं।
राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव के दौरान अपने दिग्गजों की अधिक से अधिक
रैलियां आयोजित करने के लिए दिल्ली और मुंबई की एविएशन कंपनियों से चौपड़
और जेट एयरक्राफ्ट के लिए संपर्क साधने में जुटे हैं।
लोकसभा चुनाव के दौरान
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्र्रीय एयरपोर्ट पर 30 चौपड़
हैलीकॉप्टरों से दिग्गज राजनेताओं के प्रचार अभियान में हिस्सा लेने की
संभावना जताई जा रही है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने भी अनशेड्यूल्ड चौपड़ व जेट
एयरक्राफ्ट के लिए हैंगर एरिया मुहैया कराने और उनके संचालन के लिए एयर
ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।
एविएशन
कंपनियों ने विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से अब तक 30 चौपड़ हैलीकॉप्टर और
एक जेट एयरक्राफ्ट की बुकिंग पर सहमति जताई है।
इनमें भाजपा के पास 10,
कांग्रेस के पास सात से आठ, सपा के पास पांच से छह और बसपा के पास तीन
चौपड़ हैलीकॉप्टर चुनाव के दौरान दिखाई पड़ सकते हैं।
चौपड़ और जेट
एयरक्राफ्ट के लिए जिन कंपनियों से बात चल रही है, उनमें एआर एयरवेज,
स्टार एविएशन, पवन हंस और एयरकिंग शामिल हैं।
राजनीतिक पार्टियां 30 चौपड़
और एक जेट एयरक्राफ्ट के लिए करीब 70 करोड़ रुपये बतौर किराया एविएशन
कंपनियों को देंगी। इन एविएशन कंपनियों से अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन को भी
बतौर पार्किंग शुल्क अच्छा-खासा राजस्व मिल सकेगा।
भाजपा
जहां अपने दिग्गज नेता नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुख्तार अब्बास
नकवी, मुरली मनोहर जोशी, नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नेताओं के लिए चौपड़ का
इंतजाम करेगी, वहीं कांग्रेस राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी
के चुनावी दौरे के लिए चौपड़ के इंतजाम में जुट गई है।
सपा सुप्रीमो मुलायम
सिंह यादव और रामगोपाल यादव के लिए सपा चौपड़ की व्यवस्था करेगी। पिछले
विधानसभा चुनाव में क्रांति रथ से चुनाव प्रचार करने वाले मुख्यमंत्री भी
इस बार हवाई दौरे कर सकते हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती अपने साथ पूर्व
मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बसपा महासचिव सतीशचंद्र मिश्र के लिए जेट
एयरक्राफ्ट की बुकिंग करवा सकती है।
पार्टी चौपर किरायाभाजपा 10 11 करोड़ रुपयेकांग्रेस 7 30 करोड़ रुपयेसपा 6 10 करोड़ रुपयेबसपा 3 7 करोड़ रुपये