फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तैयारी पूरी, जिला बाॅक्सिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। विजय कुमार साहू फाउंडेशन एवं बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में वीके साहू फाउंडेशन जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू होगी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग एरीना में होने वाली प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ी जीत के लिए जोर आजमाइश करेंगे।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर लखनऊ टीम का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेगी। बृहस्पतिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में शिवम साहू ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। तीन दिनों तक चलने वाले आयोजन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को टीशर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही उनके लिए खानपान की भी व्यवस्था होगी। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर प्रमाणपत्र के अलावा मेडल दिए जाएंगे।

मौके पर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल अतुल अग्निहोत्री और सचिव सहदेव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से महज 100 रुपए एंट्री फीस ली जाएगी।
विज्ञापन


इस आयोजन के दाैरान शहर के तमाम स्कूलों के अलावा निजी अकादमी के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन बालक और बालिका मिनी, सब जूनियर, जूनियर, यूथ के अलावा सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के तकरीबन 100 भारवर्गों में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें