लोकसभा चुनाव की गहमागहमी बढ़ने के बीच प्रदेश सरकार फरवरी के दूसरे सप्ताह में वित्त वर्ष 2019-20 का आम बजट पेश कर सकती है। इसके लिए वित्त विभाग तेजी से तैयारी कर रहा है।
बजट को आकर्षक और लुभावना बनाने के लिए विभागों से नई योजनाओं पर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चालू योजनाओं और परियोजनाओं से जुड़े बजट प्रस्तावों पर काम लगभग पूरा हो गया है। अब नई योजनाओं पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव है। चुनाव के लिहाज से नई योजनाओं का विचार हमेशा शीर्ष स्तर से मिलता है। अभी इस दृष्टि से कोई चर्चा नहीं हो पाई है। 15 जनवरी के बाद इस संबंध में विचार-विमर्श होगा।