फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इन्वेस्टर्स समिट: युवा और फिट पुलिस कर्मियों की ही होगी तैनाती, डीजीपी ने की बैठक

Mon, 05 Feb 2018 12:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बैठक में यूपी ‌डीजीपी ओ पी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट में यूपी पुलिस की एक बेहतर तस्वीर देश और दुनिया के सामने पहुंचे इसके लिए युवा और फिट पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मी झुंड में न खड़े हों और सतर्क व सजग रहें। ये कहना है डीजीपी ओपी सिंह का। वे रविवार को इन्वेस्टर्स मीट के लिए यातायात प्रबंधन की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि समिट पुलिस बल के लिए अपनी अच्छी छवि प्रदर्शित करने का मौका भी है। देश-विदेश से आने वाले पुलिस को देखकर अपनी धारणाएं बनाएंगे। ऐसे कार्यक्रम स्थल पर जिन पुलिस कर्मियों सिपाहियों और दरोगाओं को लगाया जाए वे युवा हों और अंग्रेजी जानते व समझते हों, पूरी तरह से फिट हों। इनकी वर्दी एक समान होनी चाहिए।

डीजीपी ने निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाते समय यह ध्यान रखा जाए कि पुलिस कर्मी झुड में न खड़े हों। इसकी जिम्मेदारी आईजी रेंज सुजीत पांडेय को दी गई है। समिट के दौरान राजधानी के ट्रैफिक प्लान को लेकर एसएसपी दीपक कुमार ने डीजीपी के सामने प्रजेंटेशन दिया।
विज्ञापन


इसमें बताया गया कि वीवीआईपी के लिए अलग और अन्य मेहमानों के लिए अलग अगल गेट से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। प्रधानमंत्री के लिए व्यवस्था पूरी तरह से अलग रहेगी। आयोजन स्थल इंदिरागांधी प्रतिष्ठान के अंदर 350 और 250 गाड़ियां पार्क होने की जगह है। एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक यातायात सुगम रहे इस पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन

हर होटल के लिए एक राजपत्रित अधिकारी नियुक्त

बैठक में लखनऊ एसएसपी दीपक कुमार - फोटो : amar ujala
डीजीपी ने निर्देश दिए कि जिन होटलों में मेहमान रुकेंगे वहां कम से कम एक-एक राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति जरूर रहे। किसी को कोई असुविधा न होने पाए। पुलिस कर्मियों के साथ साथ मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को भी लगाए जाने पर विचार किया गया और इसके लिए कमिश्नर लखनऊ व अन्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें