फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्भवती महिला की मौत, पति व देवर पर हत्या का आरोप

Wed, 06 May 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। क्षेत्र के अनूपखेड़ा गांव में गर्भवती शालू रावत (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने पति और देवर पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शालू के पिता नंदाखेड़ा गांव निवासी दुखी लाल के अनुसार, शालू की शादी कुछ वर्ष पहले ऑटो चालक बलराम रावत से हुई थी। उनकी एक छह वर्षीय बेटी भी है। 20 अप्रैल की रात बलराम ने फोन कर बताया कि शालू ने फंदा लगा लिया है। वह मौके पर पहुंचे तो शालू चारपाई के नीचे पड़ी थी और उसकी सांसें चल रही थीं। उन्होंने बेटी को अमेठी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उन्होंने गोसाईंगंज थाने में शालू के पति बलराम और देवर लवकुश के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सोमवार को शालू की हालत अचानक बिगड़ गई। नर्सिंग होम ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन शालू को ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप है कि पति शराब के नशे में शालू को बुरी तरह मारता था। इसके चलते शालू कई बार मायके आकर रहने लगी थी। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें