गुडंबा। मड़ियांव में सोमवार रात आईआईएम रोड पर स्थित बेकरी में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। एफएसओ बख्शी का तालाब प्रशांत कुमार के अनुसार, सोमवार रात करीब दो बजे कंट्रोल रूम में आईआईएम रोड पर अमान अनीस की ग्लोब बेकर्स एंड कैफे नामक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। वह टीम और एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। आग को विकराल होते देख फायर स्टेशन चौक से भी एक गाड़ी बुलाई गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।