रेड एफएम के रेडियो जाकी (आरजे) और रियलिटी शो बिग बास सीजन-8 के फाइनलिस्ट रहे प्रीतम को कॅरियर की मुश्किल भरी शुरुआत में उनके पापा मोहन सिंह ने गुस्से में ‘भांड़’ तक कह दिया था।
इसके बाद उन्होंने इसी लाइन में आगे बढ़ने की ठान ली और आज देश-विदेश में उनके लाखों चाहने वाले हैं। खलासी लाइन स्थित होटल विजय इंटरकांटिनेंटल में प्रीतम ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए।
नागपुर के रहने वाले और मुंबई में रेड एफएम के आरजे प्रीतम ने बताया कि पिता जी रेस्टोरेंट चलाते हैं और वह अपने धंधे में ही लगने को कहते थे लेकिन मुझे सिनेमा की दुनिया से प्यार था।
मैंने अपने सपने को रेड एफएम के जरिए आगे बढ़ाया। वर्ष 1999 से कॅरियर की शुरुआत की थी, सात साल पहले रेडियो रेड एफएम से मुकाम मिलने लगा था। सिनेमा जगत में कई ऑफर मिल रहे हैं।
कहा मुझे उम्मीद नहीं थी कि बिग बास के फाइनल तक पहुंचेंगे। सारी ऊर्जा दर्शकों के सपोर्ट और प्यार से मिली।
चाहूंगा कि मुझे आगे भी ऐसे ही लोगों का प्यार मिले। प्रीतम ने अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब भी दिया।