फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपने सुना इस लेडीज स्पेशल बस के बारे में?

Thu, 26 Feb 2015 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साप्ताहिक एसी बस लेडीज स्पेशल ‘पिंक एक्सप्रेस’ में अब 15 साल तक के बच्चे भी सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस सेवा की शुरुआत 27 फरवरी को दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से होगी। लखनऊ के चारबाग से यह सेवा एक मार्च को शुरू होगी।

प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने बुधवार को बताया कि रेलवे के लेडीज कोच में 15 साल या इससे कम उम्र के बच्चे महिला संग सफर करते हैं।

इसे देखते हुए लेडीज स्पेशल ‘पिंक एक्सप्रेस’ में भी बच्चों को सफर की अनुमति दी गई है। गाजियाबाद और लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधकों को खास तौर पर इसके निर्देश दे दिए गए हैं।

उधर, लखनऊ परिक्षेत्र की कोई भी महिला कंडक्टर लेडीज स्पेशल बस में ड्यूटी करने को तैयार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें