लखनऊ। केजीएमयू में कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स डिपार्टमेंट की प्रमुख प्रो. प्रोमिला वर्मा के मुताबिक दांतों की सुरक्षा के लिए सावधानी जरूरी है। प्रो. वर्मा बृहस्पतिवार को विभाग के जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहीं थीं।
डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि दांतों की सफाई, नियमित रूप से ब्रश बदलना और रात में सोने से पहले ब्रश करने की आदत से हम दांतों को सुरक्षित रख सकते हैं। मौके पर नुक्कड़ नाटक, रैली, रील मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट से भी दांतों की सुरक्षा के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में डॉ. रमेश, डॉ. रिदम, डॉ. विजय, डॉ. प्रज्ञा पांडेय, डॉ. निशि, डॉ. शैलजा और डॉ. ज्योति उपस्थित रहे।