फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर इंस्टीट्यूट की ओपीडी शुरू, 31 तक होगा मुफ्त इलाज

Thu, 01 Dec 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कैंसर ‌इंस्टीट्यूट में मरीज देखते डॉ वेद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैंसर इंस्टीट्यूट में बुधवार से ओपीडी शुरू हो गई। पहले दिन मुंह के कैंसर का एक मरीज इलाज के लिए पहुंचा, जिसे जांच के बाद केजीएमयू रेफर कर दिया गया। संस्थान प्रशासन ने इसे ड्राई रन का नाम दिया है, जो 31 दिसंबर 2016 तक चलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान मरीज को न तो पंजीकरण शुल्क देना होगा और न ही इलाज के लिए उससे कोई अन्य शुल्क लिया जाएगा। पहले दिन इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. रविकांत सहित नौ चिकित्सक ओपीडी में बैठे।

सुलतानपुर रोड पर स्थित कैंसर इंस्टीट्यूट में बुधवार के हिसाब से स्त्री रोग विभाग की प्रो. उमा सिंह, थोरेसिक आंकोलॉजी के प्रो. शैलेन्द्र कुमार, आर्थोपैडिक सर्जरी विभाग के डॉ. दीपक कुमार, पैथोलॉजी के डॉ. अतिन सिंघल, पीड्रियाटिक्स आंकोलॉजी के डॉ. निशांत वर्मा, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के हेड प्रो.एमएलबी भट्ट की प्रो. कीर्ति श्रीवास्तव, रेस्पिरेटरी मेडिसिन के डॉ. वेद प्रकाश व डॉ. अजय कुमार ओपीडी में बैठे। पहले दिन मरीज बृजराज किशोर वहां पहुंचे और अपना पंजीकरण कराकर विशेषज्ञों की सलाह ली।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त शिक्षक बृजराज शिकोहाबाद के रहने वाले हैं और लखनऊ में अपने दामाद के पास आए थे। अखबार में कैंसर का नया अस्पताल खुलने की खबर पढ़कर वह ओपीडी पहुंचे थे।
विज्ञापन

मरीज के पहुंचने से हुई ओपीडी की शुरुआत

कैंसर इंस्टीट्यूट में पहुंचा मरीज - फोटो : amar ujala
डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि बृजराज को जरूरी जांचों के लिए केजीएमयू भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद उसे इलाज के लिए कैंसर इंस्टीट्यूट में ही भर्ती किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहले दिन ड्राइ रन के लिए सभी विशेषज्ञ पहुंचे थे। जिससे वहां की समस्याओं और दिक्कतों को समझा जा सके, लेकिन मरीज के पहुंचने से ओपीडी की शुरुआत हो गई। बृहस्पतिवार से मरीजों के पंजीकरण की सुविधा शुरू की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें