फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रवीर कुमार बने राजस्व परिषद के चेयरमैन

Sat, 15 Oct 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रवीर कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी सरकार ने एक पखवाड़े से खाली राजस्व परिषद के चेयरमैन पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रवीर कुमार की नियुक्ति कर दी है। तीन अन्य आईएएस अधिकारियों के कार्य प्रभार में भी बदलाव हुआ है।
विज्ञापन


शासन ने शुक्रवार को चार आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया। इनमें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन पद पर कार्यरत 1982 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीर कुमार को राजस्व परिषद के चेयरमैन पद पर तैनाती दी गई है।

यह पद 30 सितंबर को यूपी काडर के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी रहे अनिल कुमार गुप्ता के रिटायर होने के समय से खाली था। इस पद के लिए कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का नाम भी चल रहा था।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. अनूप चंद्र पांडेय से चिकित्सा शिक्षा विभाग वापस लेकर डॉ. अनीता भटनागर जैन को सौंप दिया गया है। पांडेय प्रमुख सचिव वित्त, संस्थागत वित्त व वित्त आयुक्त बने रहेंगे।

जैन को पिछले दिनों प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया था। अब उनसे यह जिम्मेदारी लेकर फिर से प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंप दी गई है। पहले भी कुमार ही अतिरिक्त प्रभार के रूप में यह विभाग भी देख रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

जूनियर के नीचे सीनियर को बैठाने का चलन बढ़ा

वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में वरिष्ठता-कनिष्ठता का बड़ा ख्याल रखा जाता रहा है। अपवादस्वरूप ही सीनियर अधिकारी को जूनियर का मातहत बनाकर बैठाया जाता है, मगर हाल में यह चलन बढ़ गया है। एक महीना पहले 1983 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल भटनागर को मुख्य सचिव बनाया गया।

कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) का पद मुख्य सचिव से नीचे का पद होता है और उसे मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली बैठकों में शामिल होना पड़ता है। जब राहुल को मुख्य सचिव बनाया गया, एपीसी के पद पर उनसे सीनियर 1982 बैच के आईएएस प्रदीप भटनागर तैनात थे।

उम्मीद की जा रही थी कि सरकार जल्द ही प्रदीप को वरिष्ठता के आधार पर किसी अन्य पद पर सम्मानजनक तैनाती देकर एपीसी पद पर किसी दूसरे अधिकारी की तैनाती कर देगी। एक महीना बीत गया, प्रदीप एपीसी के पद पर ही तैनात हैं।

इसी तरह, राजस्व परिषद में सदस्य न्यायिक के तौर पर 1981 बैच के आईएएस अधिकारी कुंवर फतेह बहादुर तैनात हैं। वे राजस्व परिषद लखनऊ  व इलाहाबाद दोनों जगह बैठते हैं, पर सरकार ने उनसे एक बैच जूनियर 1982 बैच के प्रवीर कुमार को राजस्व परिषद का चेयरमैन बना दिया। फतेह बहादुर को भी कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें