मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार की 1090 वीमन पावर लाइन की पावर एंजिल्स को विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का दर्जा दिया।
सीएम के नए ऑफिस लोकभवन में हुए एक कार्यक्रम के दौरान 450 छात्राओं को परिचय पत्र दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री ने 25 पावर एंजिल को विशेष पुलिस अधिकारी का परिचय पत्र दिया। इस योजना के तहत सूबे की दो लाख पावर एंजिल्स को एसपीओ का दर्जा दिया जाना है। कार्यक्रम के दौरान सीएम अखिलेश ने आईजी नवनीत सिकेरी की जमकर तारीफ की और कहा कि वह होनहार अफसर हैं और उन्होंने पावरलाइन के लिए काफी अच्छा काम किया है।
पावर एंजिल वीमन पावर लाइन 1090 योजना के प्रचार-प्रसार व नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक अभिनव प्रयोग के तौर पर शुरू की गई है।