फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए फिर गोलियां खानी पड़ी तो खाएंगे, पर निर्माण होकर रहेगा: प्रवीण भाई तोगड़िया

Sat, 11 Aug 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रवीण भाई तोगड़िया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि जब जीएसटी और तीन तलाक पर कानून बन सकता है तो अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भी संसद में कानून बन सकता है। केंद्र सरकार सोमनाथ की तर्ज पर कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराए।

विज्ञापन


तोगड़िया ने शुक्रवार को लखनऊ के गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में एलान किया कि विजयदशमी तक राम मंदिर निर्माण के लिए कानून नहीं बना तो लखनऊ से अयोध्या कूच किया जाएगा। हमें फिर से गोलियां खानी पड़ीं तो खाएंगे पर राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने का वादा किया था, पर इसे दरकिनार करते हुए तीन तलाक पर कानून बनाने लगी।

उन्होंने सवाल किया कि सरकार को जब राम मंदिर के लिए कोर्ट के फैसले का ही इंतजार करना था तो कोठारी बंधुओं व अन्य कारसेवकों का बलिदान क्यों हुआ। केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 2014 से पूर्ण बहुमत की सरकार है। फिर मंदिर निर्माण में समस्या क्या है। तोगड़िया ने कहा, मेरा नारा हिंदुओं का साथ हिंदुओं का विकास है। हमें राम मंदिर चाहिए। काशी व मथुरा चाहिए। देश में दस करोड़ युवा बेरोजगार युवा बेरोजगार हैं और सरकार को बुलेट ट्रेन दिख रही है। हर साल 12-13 किसान गरीबी से आत्महत्या कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें