डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया
- फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने विकासखंड माल में अपना बाजार मैदान में जनसभा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हिंदू, जातियों और उपधर्मों में बंटा रहा है। भविष्य में हिंदुओं के लिए खतरा पैदा होगा।
उन्होंने जनसंख्या बढ़ाने, प्रतिदिन पूजा अर्चना करने और केंद्रों पर हर शनिवार हनुमान चालीसा पाठ कर मानव शक्तियों को एकत्रित करने पर जोर दिया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री रतिभान सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष योगेश, प्रमोद आचार्य व त्रिभुवन नाथ बाबा ने हिंदुओं को संगठित रहने को कहा। ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत, पवन साहू व उज्ज्वल सिंह आदि मौजूद रहे।