अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट ने कहा कि प्रतीक यादव का सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने यह पोस्ट की है। इसकी शिकायत की जा रही है।
2011 में हुई थी शादी
बताते चलें कि अपर्णा यादव और प्रतीक की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। इससे पहले वह दोनों आठ साल तक दोस्त रहे। यह बात अपर्णा ने एक इंटरव्यू में कही थी। 2011 में हुई ये शादी चर्चित शादियों में से एक थी। अपर्णा-प्रतीक की इस शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे सेलिब्रेटीज शामिल हुए थे।
अर्पणा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। प्रतीक लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री ली है। अपर्णा और प्रतीक यादव की एक बेटी प्रथमा है। प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं।
एनिमल लवर हैं अपर्णा-प्रतीक
वहीं प्रतीक बिजनेस करते हैं। साथ ही जिम वगैरह भी चलाते हैं। दोनों अपने-अपने कामों में काफी व्यस्त रहते हैं। अपर्णा यादव एक हर्ष संस्था भी चलाती हैं। अपर्णा समाज सेवा के साथ ही शास्त्रीय संगीत में भी पारंगत हैं। अपर्णा को गाने का शौक है। वो एक लोक गायिका भी हैं। दोनों लोग एनिमल लवर हैं। अक्सर पेट्स के साथ सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट देखने को मिल जाती है।
अपर्णा वर्तमान में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। अब अचानक यह तलाक की बात सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।