डीएम ने यह रिपोर्ट 30 जून को शासन को भेजी थी। रिपोर्ट मिलने के तत्काल बाद 4 जुलाई को अवनीश मिश्रा को प्रतापगढ़ से अंबेडकर नगर भेज दिया गया। जिलाधिकारी ने यह रिपोर्ट 30 जून को शासन को भेजी थी। इस रिपोर्ट के तत्काल बाद 4 जुलाई को एएसपी अवनीश मिश्रा को प्रतापगढ़ से अंबेडकरनगर भेज दिया गया।
इसके बाद 3 अगस्त को डीएसपी अंजनी राय को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मुरादाबाद और जिलाजीत को डीएसपी सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है। इनके स्थान पर सचिवालय सुरक्षा में तैनात प्रदीप कुमार वर्मा को और कानपुर नगर में तैनात दीप चंद्र को प्रतापगढ़ भेजा गया है।
मुआवजे के लिए सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन आम प्रवृत्ति
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतापगढ़ में किसी आपराधिक घटना के बाद 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पीड़ित परिवार के सदस्य के नाम शस्त्र लाइसेंस, आश्रित को सरकारी सेवा, आवास व भूमि आवंटन की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर 24 से 48 घंटे तक प्रदर्शन किया जाता है।
यह आम प्रवृति है। अपराध को अपराध मानते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय ये मांग प्रस्तुत कराकर ध्यान भटका दिया जाता है। ऐसे प्रदर्शनों से सरकार की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ता है।