इसी क्रम में 82909 सुविधा स्पेशल ट्रेन बांद्रा से 18 अक्तूबर से आठ नवंबर तक हर शुक्रवार सुबह 6:40 बजे चलकर शनिवार दोपहर 1:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जहां से चलकर शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 82910 सुविधा स्पेशल गोरखपुर से 19 अक्तूबर से नौ नवंबर तक हर शनिवार रात 9:20 बजे चलकर रात 1:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी और यहां से चलकर सोमवार सुबह 9:20 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
वहीं, बांद्रा से वाया लखनऊ गोरखपुर जाने वाली 09015 स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर से 27 दिसंबर तक हर शुक्रवार सुबह 6:40 बजे बांद्रा से चलकर शनिवार दोपहर 1:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जहां से शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली 09016 स्पेशल हर शनिवार रात 9:20 बजे चलकर रात 1:55 बजे लखनऊ और सोमवार सुबह 9:20 बजे बांद्रा पहुंच जाएगी।
गांधीधाम से भागलपुर के लिए 09451 स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर से 27 दिसंबर तक हर शुक्रवार शाम 5:40 बजे चलकर शनिवार रात 1:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से रविवार रात सवा आठ बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 21 अक्तूबर से 30 दिसंबर तक हर सोमवार सुबह 6:30 बजे भागलपुर से चलकर रात सवा 12 बजे बजे लखनऊ होते हुए बुधवार सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी।
गांधीधाम-सुल्तानपुर स्पेशल
गांधीधाम से सुल्तानपुर के लिए 09455 स्पेशल ट्रेन 22 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक हर मंगलवार सुबह 9:30 बजे गांधीधाम से चलकर बुधवार दोपहर 2:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम छह बजे सुल्तानपुर पहुंच जाएगी। वापसी में सुल्तानपुर-गांधीधाम 09456 स्पेशल ट्रेन 23 अक्तूबर से पहली जनवरी तक प्रत्येक बुधवार रात 8:35 बजे सुल्तानपुर से चलकर रात 12:05 बजे लखनऊ और शुक्रवार सुबह पांच बजे गांधीधाम पहुंच जाएगी।
इंदौर से पटना 09307 स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर से 27 दिसंबर तक हर शुक्रवार रात साढे़ ग्यारह बजे इंदौर से चलकर शनिवार दोपहर तीन बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 2:50 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी में पटना-इंदौर स्पेशल 09308 ट्रेन 20 अक्तूबर से 29 दिसंबर तक हर रविवार सुबह पौने छह बजे पटना से चलकर शाम 6:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से सोमवार दोपहर 1:20 बजे इंदौर पहुंच जाएगी।