फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा: पांच लेयर्स में होगी पीएम मोदी की सिक्योरिटी, जानिए एटीएस और एसपीजी कैसे संभालेंगे मोर्चा

Fri, 19 Jan 2024 07:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

PM narendra modi in ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी की सुरक्षा पांच लेयर्स में होगी। सुरक्षा ऐसी होगी कि प्रधानमंत्री के आसपास परिंदा भी पर ना मार माए। 
विज्ञापन
पीएम मोदी की सुरक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रधानमंत्री का सुरक्षा घेरा पांच स्तरीय होगा। इसके लिए एटीएस के 550 कमांडो व एसपीजी के 35 जवान यहां डेरा डाल चुके हैं। अलग-अलग स्तर में सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अन्य जवान भी रामनगरी में चप्पे-चप्पे की छानबीन में जुटे हैं। शुक्रवार को एटीएस के कमांडो ने उदया चौराहा से लेकर नयाघाट रिहर्सल भी किया है।

विज्ञापन


आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम वीवीआईपी का आगमन होगा। इसके लिए सुरक्षा का मजबूत खाका तैयार किया गया है। सिविल पुलिस समेत अलग-अलग एजेंसियों के लगभग 30,000 से अधिक जवान पहुंच चुके हैं। इनमें प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर सर्वाधिक फोकस है। इसके लिए पांच स्तरीय अभेद्द सुरक्षा घेरा तैयार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के पास सबसे पहले एसपीजी के बॉडीगार्ड होंगे। यह जवान असॉल्ट राइफल, ऑटोमेटिक गन, 17 एम रिवॉल्वर समेत अन्य आधुनिक असलहों से लैस होंगे। अगले स्तर में एसपीजी के कमांडो रहेंगे। इसके बाद एनएसजी के खतरनाक ब्लैक कैट कमांडो सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इनके साथ ही एटीएस व अन्य कमांडो भी मुस्तैद होंगे। चौथे लेयर में अर्द्धसैनिक बलों के जवान होंगे। जबकि अंतिम लेयर में सुरक्षा का जिम्मा सिविल पुलिस के जवानों का होगा। कार्यक्रम स्थल से लेकर बाहर तक चप्पे-चप्पे पर इन जवानों का पहरा होगा। बिना इनकी अनुमति के प्रधानमंत्री के इर्द-गिर्द परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हुआ रिहर्सल 

अयोध्या में तैनात कमांडो - फोटो : अमर उजाला
इस फुलप्रूफ सुरक्षा घेरे को अमली जामा पहनाने के लिए एसपीजी के 35 जवान आ चुके हैं। अभी लगभग इतने ही और जवानों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा एटीएस के 550 कमांडो भी लगातार कैंप किए हैं। शुक्रवार को यह कमांडो आगे मोटर साइकिल व पीछे-पीछे वाहनों के काफिले के साथ रिहर्सल करते भी नजर आए हैं। वहीं, कार्यक्रम को लेकर हाईवे पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। 200 मीटर की दूरी पर पुलिस, यातायात व अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत खाका तैयार किया गया है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। तमाम आधुनिक तकनीक का सहारा भी लिया जा रहा है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें