बीकापुर। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि पर क्षेत्र में उल्लास रहा। बीकापुर कोतवाली के सामने स्थित दुर्गा माता के मंदिर पर बुधवार को भजन कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज, राकेश मिश्रा, दीपक तिवारी, राजेश तिवारी, गुड्डू पांडेय राना ओमप्रकाश, मोनू सोनी, रघुनाथ सोनी आदि मौजूद रहे। जबकि बीकापुर कस्बे के मलेथू कनक मोड़ के पास व्यापार मंडल के राजेश मोदनवाल के प्रतिष्ठान पर भजन कीर्तन, हवन पूजन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर राजेंद्र मोदनवाल, रामकुमार पांडेय, राम नायक तिवारी, जगपाल तिवारी, दीपक कसौधन सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।