फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद कृष्णम बोले: प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराना करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट, फिर से हो विचार

Sat, 13 Jan 2024 06:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि अधूरे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सिर्फ राजनीतिक वजहों से हो रही है। 
 
विज्ञापन
साधु संतों के साथ प्रमोद कृष्णम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराना करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचाना है। यह फैसला पूरी तरह से गलत है। इस पर पुनर्विचार किए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता कृष्णम शुक्रवार को अयोध्या में थे। इस दौरान एक बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ नेता राम विरोधी हैं। प्रभु राम किसी एक पार्टी के नहीं, उन्हें किसी राज्य तक सीमित नहीं किया जा सकता है। श्रीराम को एक देश की सीमा में भी कैद नहीं कर सकते हैं। वह अखिल कोट ब्रह्मांड नायक हैं। राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है।

 कृष्णम ने कहा कि अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर नहीं बन रहा है। ये सनातन धर्म का ऐतिहासिक पल है, ये भारत का उत्सव और गौरव है। 22 जनवरी भारत में रामराज्य की पुर्नस्थापना का दिन है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सभी शंकराचार्यों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आना चाहिए था। भगवान राम उनसे बहुत बड़े हैं।
विज्ञापन


कांग्रेसियों की आस्था राम में नहीं 
 प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेसियों की आस्था शायद भगवान श्री राम में नहीं है। सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण ठुकराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का निमंत्रण को ठुकराना, इस बात को इंगित करता है कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की नीति पर आ गई है।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के बाद पूरे प्रदेश और देशभर के लाखों, करोड़ों राम भक्त अयोध्या आएंगे। राम लला का दर्शन पूजन करेंगे। भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। राम भक्तों की सुविधा के मुताबिक रामलला का दर्शन कराने के लिए रणनीति बना ली गई है। भाजपा और सरकार के लोग अतिथि देवो भव के सिद्धांत के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से दर्शन कराएंगे। अयोध्या में भाजपा के हजारों पदाधिकारी हजारों कार्यकर्ता आने वाले राम भक्तों को दर्शन कराने में सहयोग करेंगे। सरकार और संगठन ने भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दर्शन कराने की पूरी योजना बनाकर अपने काम को शुरू कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें