फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति पर हमला करने पर प्रधान ने पांच के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 30 Nov 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की डीएम से शिकायत करने पर बुधवार की रात प्रधानपति को गोली मार दी गई थी। वारदात में प्रधानपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में शुक्रवार को प्रधान ने पांच आरोपियों के खिलाफ भदोखर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ एसओजी टीम लगी हुई है। आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। साथ ही मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका के चलते सुरागकशी तेज कर दी गई है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया है।
भदोखर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर लोनारी गांव निवासी दिनेश कुमार (35) की पत्नी स्वाति कुमारी ग्राम प्रधान हैं। दिनेश कुमार सुल्तानपुर पद में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात हैं। बुधवार की रात को घर में दिनेश कुमार पर हमलावरों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पीठ में लगी थी और छर्रे हाथों में धंस गए थे। शुक्रवार को दिनेश कुमार की पत्नी और ग्राम प्रधान स्वाति ने भदोखर थाने में पति पर हमला होने की तहरीर देकर आरोपियों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

स्वाति की तहरीर में रंजीतपुर लोनारी गांव निवासी शत्रोहन, रमेश, रोहित, भारतलाल, कुलदीप के नाम शामिल किए गए। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी फरार है। इनकी धरपकड़ के लिए बीती रात और शुक्रवार सुबह पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मामले में एसपी ने एसओजी टीम को लगाया है। हाल ही में एसपी ने एसओजी प्रभारी के पद पर बृजेंद्र शर्मा की तैनाती की है। बृहस्पतिवार को घटना के बाद एसओजी टीम ने घायल दिनेश के बयान दर्ज किए थे। हमलावरों की पकड़ के लिए खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया है। आरोपियों की जान-पहचान वालों पर नजर रखी जा रही है। कॉल डिटेल के साथ मोबाइल की लोकेशन को भी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें