फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयूः ऑनलाइन होंगे प्रैक्टिकल, वाइवा और डिजरटेशन

Fri, 31 Jul 2020 04:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बीबीएयू
विज्ञापन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी स्नातक, स्नातकोतर, एमफिल व पीएचडी के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं, डिजरटेशन व सेमिनार आदि के ऑनलाइन आयोजन का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


विवि प्रशासन द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रैक्टिकल परीक्षाओं व डिजरटेशन आदि के ऑनलाइन आयोजन की रणनीति बनाए व छात्रों के लिए प्रयोगशाला आधारित प्रयोगों या क्षेत्र, सर्वेक्षण आधारित असाइनमेंट के बजाय समीक्षा आधारित या माध्यमिक डाटा आधारित प्रोजेक्ट या सॉफ्टवेयर संचालित प्रोजेक्ट असाइन करने के विकल्पों का चयन करे।

विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि स्काइप या अन्य मीटिंग एप के माध्यम से भी विभाग विद्यार्थियों का वाइवा आयोजित करा सकता है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की बैठक के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग किए जाने का निर्णय लिया गया है ताकि कोरोना संक्रमण की संभावना को कम किया जा सके। बता दें कि हाल में विवि में कोरोना का एक मरीज मिला है, जिसे लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों में काफी दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएयू, पुनर्वास विवि में प्रवेश आवेदन 10 अगस्त तक

स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक युवाओं के लिए एक बार फिर मौका बढ़ गया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रवेश आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है जबकि डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में विलंब शुल्क के साथ 10 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
 
बीबीएयू में यूजी, पीजी, डिप्लोमा कोर्सों के साथ-साथ बीटेक, एमबीए, बीबीए, एलएलबी जैसे अच्छे व्यवसायिक कोर्सों में भी प्रवेश लेने का अवसर है। प्रवेश समन्वयक प्रो. कुशेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अब तक 4500 सीटों के सापेक्ष 25,491 आवेदन आ चुके हैं। 31 मार्च आवेदन की आखिरी तिथि थी, जिसे छात्रों की मांग पर 10 अगस्त कर दिया गया है।
 
वहीं, पुनर्वास विवि में 2500 सीटों के सापेक्ष लगभग 5000 आवेदन हो चुके हैं। प्रवेश समन्वयक डॉ. कौशल शर्मा के अनुसार 10 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन होंगे। विवि में प्रवेश मेरिट पर होगा। इसी तरह ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा यूनिवर्सिटी में भी अभी प्रवेश आवेदन चल रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें