फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरलूम बुनकरों को फ्लैट रेट पर मिलेगी बिजली

Wed, 25 Nov 2020 11:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
powerloom - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश के पावरलूम बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार ने यह फैसला कोरोना महामारी की वज से बुनकरों का कारोबार प्रभावित होने के मद्देनजर लिया है। प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि इसके लिए पूर्व निर्धारित फ्लैट रेट को रिवाइज करते हुए नए फ्लैट रेट पर विद्युत उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए वर्ष 2006 से निर्धारित दर के आधार पर 31 जुलाई, 2020 तक छूट प्रदान की गई, जिसपर 450 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार भी आया। सिंह ने बुधवार को विधान परिषद सदस्य अशोक धवन, मेरठ के विधायक रफीक अंसारी व बुनकर संगठनों के साथ पावरलूम के लिए फ्लैट रेट पर विद्युत निर्धारण के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि पहले पावरलूम बुनकरों के लिए फ्लैट रेट विद्युत के स्थान पर बिल आधारित व्यवस्था की गई थी, जिसके तहत आधा हार्सपावर तक के लूम हेतु 120 यूनिट विद्युत मुफ्त और उसके उपर प्रति यूनिट के हिसाब से साढ़े तीन रूपये बिल का प्राविधान किया गया था।

इसी प्रकार एक हार्सपावर लूम के लिए 240 यूनिट विद्युत फ्री और उसके ऊपर साढ़े तीन रूपये प्रति यूनिट बिल की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कोरोना महामारी आने से अन्य उद्योगों की तरह बुनकरों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए फ्लैट रेट पर विद्युत की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में बुनकरों ने फ्लैट रेट के लिए अपने सुझाव भी दिये। उन्होंने पूर्व निर्धारित फ्लैट रेट को बढ़ाने पर सहमति देते हुए प्रस्तावित दर को कुछ कम करने आग्रह भी किया। इस पर सिंह ने कहा कि बुनकरों की अपेक्षा के अनुसार राज्य सरकार के सीमित संसाधनों को दृष्टिगत रखते हुए विद्यत दर का निर्धारण कराया जाएगा। इसके साथ ही विद्युत दर को अंतिम रूप देने से पहले बुनकर संगठन के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पावरलूमों का सर्वे भी कराया जायेगा, ताकि कोई भी पात्र बुनकर इस सुविधा से वंचित न रह सके। बैठक में अपर मुख्य सचिव, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग रमारमण, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग गोविन्द राजू एनएस, बुनकर फोरम के प्रदेश अध्यक्ष अरशद जमाल सहित गोरखपुर, प्रयागराज वाराणसी, मऊ, बाराबंकी, मेरठ, सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बुनकर संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें