फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रात ढाई बजे गुल हुई बिजली, सुबह तक परेशान रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। तालकटोरा क्षेत्र में बीती देर रात अपट्रान उपकेंद्र से जुड़े एबीसी केबल में अचानक फॉल्ट आने से टड़ियन हनुमान मंदिर के आस पास रह रहे करीब 1500 उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। रात में करीब ढाई बजे अचानक केबल जलने के कारण उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी के बीच रात गुजारनी पड़ी। इस बात से नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा भी किया।

नाराज उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली जाने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन अधिकारियों के फोन नहीं उठे। जब लोग उपकेंद्र पहुंचे तब एबीसी केबल में फॉल्ट आने की समस्या बताई गई। लोगों ने बताया कि हंगामे के बाद भी सुबह पांच बजे तक लोगों को जगना पड़ा। इस बारे में मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि एबीसी केबल के जलने से समस्या हुई थी, जिसे समय रहते कर्मचारियों ने दुरुस्त कर लिया था। समस्या दूर होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






हरिकंशगढ़ी कॉलोनी में रहा आठ घंटे बिजली संकट

तेलीबाग, हरिकंशगढ़ी कॉलोनी में शुक्रवार को सुबह पांच बजे से ही बिजली गुल हो गई। कुछ समय के लिए सप्लाई चालू हुई जिसमें लोगों ने पानी भरा उसके बाद सुबह 10 बजे फिर सप्लाई बंद हो गई। करीब 8 घंटे के बाद सप्लाई चालू हुई। स्थानीय निवासी सुशील मौर्य, अरुण चतुर्वेदी, मनीष श्रीवास्तव और अशोक यादव ने बताया की कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन का ट्रांसफार्मर का डियो जल गया, जिससे रात से ही सप्लाई बाधित थी। रात में हर पंद्रह मिनट में विद्युत ट्रिप कर रही थी, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें