लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र से लेकर लाइन तक में सुधार के काम कराए जाएंगे। एक्सईएन आनंद प्रकाश ने बताया कि बालाघाट उपकेंद्र के तहत बालागंज चौराहा, रस्तोगीनगर, हरदोई रोड, जीपीएस चिल्ड्रन अस्पताल, रज्जबगंज, करीमगंज सहित आसपास के 2100 उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 09 से दोपहर 12:30 बजे तक अलग-अलग समय में प्रभावित होगी।
भीखमपुर उपकेंद्र के मंदिर वाला पार्क और पेपरमिल कॉलोनी की बिजली दोपहर 12 से 02 बजे तक बाधित रहेगी। सुभाष पार्क महानगर उपकेंद्र के सेक्टर बी महानगर, सीआईडी कॉलोनी, सचिवालय कॉलोनी, रहीमनगर, पीएसी मुख्यालय के आसपास दोपहर एक से तीन बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
आईटीआई उपकेंद्र की विष्णुपुरी कॉलोनी, चर्च रोड कुर्सी रोड, मेहंदीटोला, पांडेय टोला, बनारसी टोला, दयाल फोर्ट के आसपास सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।