फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरचार्ज घटा अब कम आएगा बिजली का बिल

Tue, 19 Apr 2016 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। विद्युत नियामक आयोग ने रेगुलेटरी सरचार्ज-1 को पूरी तरह खत्म कर दिया है। 31 मार्च के बाद उपभोक्ताओं से यह सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। यानी, अप्रैल माह का बिजली का बिल कुछ कम आएगा।
विज्ञापन


यह सरचार्ज विद्युत वितरण कंपनियों की परफॉर्मेंस के आधार पर 0.73 से लेकर 2.84 फीसदी तक था।

नियामक आयोग के चेयरमैन देश दीपक वर्मा ने बताया कि यह राहत टैरिफ ऑर्डर को परफॉर्मेंस से लिंक करने की वजह से मिली है।

हालांकि उन्होंने बताया कि रेगुलेटरी सरचार्ज-2 अभी लागू रहेगा। यह कुल बिजली बिल पर 4.28 फीसदी लगता है।
विज्ञापन

कितना था सरचार्ज

1.14 फीसदी : दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
0.73 फीसदी : मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
2.84 फीसदी : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
1.03 फीसदी : पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड

एक हजार के बिल पर 28 रुपये तक बचत
मध्यांचल उपभोक्ताओं के 7.30 रुपये बचेंगे।
पश्चिमांचल उपभोक्ताओं के 28.40 रुपये बचेंगे।
दक्षिणांचल के उपभोक्ताओं के 11.40 रुपये।
पूर्वांचल के उपभोक्ताओं के करीब 10 रुपये कम होंगे।

गलत ‌रीडिंग देने को नहीं माना जाएगा बिजली चोरी
नियामक आयोग ने साफ कर दिया है कि मीटर द्वारा गलत रीडिंग देने को बिजली चोरी नहीं माना जाएगा। पावर कार्पोरेशन ने इसे बिजली चोरी मानने का प्रस्ताव दिया था। सोमवार को सप्लाई कोड रिव्यू पैनल सब कमेटी में उपभोक्ता परिषद के विरोध के बाद नियामक आयोग ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। साथ ही दोनों पक्षों से 20 दिनों में अपना लिखित मत देने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें