फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 200 घरों की बिजली 18 घंटे गुल, पेयजल का भी संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। ट्रांसफार्मर में खराबी और फीडर ठप होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लौलाई गांव और आसपास की सोसाइटियों के करीब 200 घरों की बिजली शनिवार रात करीब 10:30 बजे गुल हो गई। पेयजल संकट गहरा गया और दैनिक कामकाज भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से परेशान लोगों ने हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई। समस्या का समाधान न होने पर उपभोक्ता लौलाई उपकेंद्र पहुंचे। रात करीब 11 बजे बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी। कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर बदलने में कुछ समय लगने की बात कही लेकिन करीब 18 घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। नीरज त्रिवेदी, योगेश, राम सिंह, जैनुल, आदिल, राहुल और समीर खान ने बताया कि बिजली न आने से सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की हुई। बिजली न आने से सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे हैं। दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल सका।

फीडरों में ब्रेकडाउन, लोग हुए परेशान
गुडंबा। तेज बारिश के कारण रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। आरसीएम उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी बालाजी फीडर पर सुबह 8:24 बजे आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब एक हजार की आबादी प्रभावित हुई।जीपीआरए उपकेंद्र से जुड़े गायत्रीपुरम फीडर में सुबह 5:38 बजे ब्रेकडाउन हो गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 8:52 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। न्यू कैंपस उपकेंद्र से जुड़े अस्ति फीडर की आपूर्ति सुबह 5:35 बजे बंद हो गई। तेज बारिश के बीच फाॅल्ट तलाशने में दिक्कत हुई। करीब छह घंटे बाद 11:44 बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। आदिलनगर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को भी कई घंटे बिजली का संकट झेलना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन



आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल
दुबग्गा। बारिश के बाद काकोरी, शकुंतला, एफसीआई, बसंत कुंज, दुबग्गा ओल्ड, सरोसा भरोसा और कबीरनगर समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई क्षेत्रों में आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं आई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। बिजली पर निर्भर घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद अक्सर बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। (संवाद)
बिजली गुल, 24 गांवों के लोग परेशान

सरोजनीनगर। बंथरा फीडर की बिजली आपूर्ति रविवार सुबह करीब आठ बजे ठप हो गई। करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। आपूर्ति बाधित होने से बंथरा कस्बा, हमीरपुर, अंबरपुर, उमेद खेड़ा, लाला खेड़ा समेत करीब 24 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें